ED की रेड: कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट पर शिकंजा, 6 बड़े आरोपी और 68 गिरफ्तार

लखनऊ में तड़के करीब 6 बजे ईडी की टीम STF से बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित आलीशान आवास पर पहुंची और कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान टीम को संदिग्ध दस्तावेज, बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े रिकॉर्ड, डिजिटल डिवाइस और कथित हवाला एंट्री से संबंधित फाइलें मिली हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

आलोक प्रताप फिलहाल STF की हिरासत में है। उसका घर बाहुबली नेता धनंजय सिंह के आवास के पास स्थित है।

 

इसी मामले में जौनपुर, सहारनपुर, वाराणसी, साथ ही रांची (झारखंड) और अहमदाबाद (गुजरात) में भी ED की टीम एक साथ छापे मार रही है। जांच एजेंसी अब तक इस अवैध नेटवर्क से जुड़े 6 प्रमुख खिलाड़ियों और 68 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश सुशासन, वित्तीय अनुशासन और विकास का प्रतीकः कपिल देव

 

अधिकारियों के अनुसार, सिंडिकेट का मुख्य संचालक शुभम जायसवाल और उसके पार्टनर दुबई में छिपे हुए हैं।

2 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय इस केस में शामिल हुआ था और अब एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की रडार पर इस समय करीब 50 आरोपी हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

Also Read This

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »