मुज़फ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रावास के द्वितीय तल पर बिजली विभाग का दफ्तर संचालित है जिसमे आज दोपहर लगभग 2 बजे दफ्तर के कमरे में लगे एसी में अचानक आग लग गयी अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी आग ने एक दम से ही विकराल रूप धारण कर लिया प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयत्न करते हुए दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आज रविवार होने के कारण बड़ा हादसा होने से भी टल गया चुकी आज बिजली विभाग की छुट्टी थी लेकिन छुट्टी के बावजूद कमरे का ऐसी ऑन था और कमरा खुला था ये प्रश्न है ? विधुत विभाग से निचले तल में एनसीसी का दफ्तर है और उससे ऊपर राजकीय इंटर कॉलेज का स्टाफ रहता है बिजली दफ्तर में फ़ाइल व कागज भी बड़ी तादाद में रखे हुए है । आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। लेकिन रविवार में भी दफ्तर का खुला होना और ऐसी खुला रहना यह वास्तव में बड़ा प्रश्न है। रविवार के दिन की जगह कोई और वर्किंग डे होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा
खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें: अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा, धोखे से निकलवा दिया गर्भाशयगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना




