मुजफ्फरनगर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

कई युवकों के द्वारा मिलकर किया जाता था नशीली दवाईयों का अवैध कारोबार, मीनाक्षी चैक पर चैकिंग के दौरान हाथ आया गिरोह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। खालापार पुलिस की सतर्कता और चैकिंग अभियान के दौरान पकड़ी गई एक स्कूटी ने नशीली दवाइयों के काले कारोबार का ऐसा राज खोला, जिसने पूरे जिले को चैंका दिया। पुलिस ने ट्रामाडोल जैसी प्रतिबंधित दवाइयों का भारी जखीरा बरामद करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूलों की संख्या साढ़े चार लाख से अधिक बताई गई है, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खालापार पुलिस ने ट्रामाडोल सहित प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 4 लाख 72 हजार 800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद दवाइयों का कुल वजन लगभग 266 किलोग्राम बताया गया है। खालापार चैकी इंचार्ज उपनिरीक्षक असगर अली ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि चैकी इंचार्ज असगर अली द्वारा अपनी टीम के साथ 10 मई की शाम मिनाक्षी चैक पर संदिग्ध वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो युवक बीच में गत्ते का एक कार्टून रखकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और कार्टून खुलवाकर देखा तो कार्टून में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और डाईक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड से बने स्पासमोर कंपनी के कैप्सूल मिले। इस बाॅक्स में कुल 90 डिब्बे थे, एक डिब्बे मे 10 पत्ते और एक पत्ते में 24 कैप्सूल है, इस प्रकार कुल 21600 कैप्सूल बरामद किए गए। ये साल्ट नशीली दवाईयों में प्रयोग होता है और नशे के लिए भी लोग इसका उपयोग करते हैं। इसकी खुली बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध है और ये एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत आता है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

यहां पर पकड़े गये इन दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम अनन्त पुत्र कर्मवीर निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना नई मण्डी एव दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहित पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन बताया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि गांधी नगर स्थित एक मकान में नशीली दवाइयों का बड़ा स्टॉक रखा गया है और वहां उनके अन्य साथी भी मौजूद हैं। वहीं से वो ये माल लेकर सप्लाई करने जा रहे थे कि चेकिंग में पकड़े गये। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर गांधी नगर स्थित मकान पर पहुंची। वहां कमरे में चार युवक बैठे मिले, जो नशीले कैप्सूलों की खरीद-फरोख्त की बातचीत कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किट

कमरे से कैप्सूलों से भरे 21 और कार्टून बरामद किए गए। यहां से पुलिस ने छह अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकिंत पुत्र नरेश कुमार निवासी भोकरहेडी थाना भोपा, सलीम पुत्र अहसान निवासी गढी रसूलपुर थाना मीरापुर, लवीश पुत्र शराफत निवासी गढी रसूलपुर थाना मीरापुर और सुमित पुत्र रमेश चन्द निवासी मौहल्ला जनकपुरी थाना सिविल लाईन के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खतौली निवासी अश्वनी शर्मा से ब्लैक में दवाइयां खरीदते थे और फिर ऊंचे दामों पर नशा करने वाले युवकों को सप्लाई करते थे। बताया कि इनकी खुली बिक्री प्रतिबंधित है, ऐसे में उनको अच्छे मुनाफे पर कारोबार करने का अवसर मिलता था और आॅर्डर पर वो माल मेडिकल स्टोर या अन्य स्थानों पर भेजते थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारी

आरोपियों ने स्वीकार किया कि ट्रामाडोल जैसे कैप्सूल सामान्यतः डॉक्टर के पर्चे पर ही मेडिकल स्टोर से बेचे जाते हैं, लेकिन नशे के आदी युवकों की मांग के चलते वे इन्हें अवैध रूप से बाजार में बेचते थे। पुलिस ने बरामद कैप्सूलों की गिनती कराई तो कुल 4,72,800 कैप्सूल पाए गए। कार्रवाई के दौरान सभी दवाइयों को सील कर कब्जे में लिया गया तथा नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और दवा कारोबारियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नशीली दवाइयों की सप्लाई कर रहा था।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भाजपा ने किया यूनिटी मार्चहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाया गया

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किटहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किटमंत्री ने जिलाधिकारी,

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »