मेरठ में भीषण सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर में मचा कोहराम

रिश्तेदारी से लौटते समय जानी क्षेत्र में कार ने बाइक को मारी सीधी टक्कर, मोहल्ला इस्लामनगर में मचा कोहराम, आरोपी कार चालक पकड़ा

मुजफ्फरनगर। मेरठ जनपद के थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार खतौली निवासी एक व्यक्ति और उनके 11 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे की खबर जैसे ही खतौली पहुँची, मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। आज पति पुत्र के जनाजे को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं दोनों बहनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। परिवार में इस हादसे के बाद मातम और कोहराम मचा नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूत

जानकारी के अनुसार, खतौली कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जहीर उर्फ भूरा (48 वर्ष) पुत्र सद्दीक रविवार को अपनी दो पुत्रियों सानिया व सबा और 11 वर्षीय पुत्र साद के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में कस्बा सिवाल खास गए थे। बताया गया है कि जब जहीर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे, तभी थाना जानी क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज गति की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और लहुलूहान हो गए। मौके पर पहुँची जानी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने जहीर और उनके पुत्र साद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायल बहनों सानिया और सबा का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई है।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के नाम पर ठगी: छात्र से लाखों वसूले, 70 हजार मांग कर रोका पंजीकरण

Also Read This

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व

Read More »

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने सीएम योगी से की मुलाकातहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »