पश्चिम बंगाल में टीएमसी को उसके गुनाह की सजा मिलीः दिनेश शर्मा

मुजफ्फरनगर में विपक्ष पर बरसे पूर्व उपमुख्यमंत्री, कहा-डबल इंजन की सरकार में विकास की तेज हुई रफ्तार

मुजफ्फरनगर। सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचे राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल हो चुका है और वर्ष 2027 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। पश्चिमी बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि वहां टीएमसी को उसके गुनाहों की सजा जनता ने अपने वोट के सहारे दी है। अब वहां न तो तुष्टिकरण चलेगा और न ही घुसपैठ होगी।

शहर के गांधीनगर क्षेत्र में आयोजित स्वागत समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा के उप सभापति सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बुनियादी ढांचे, उद्योग, परिवहन और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में 17 एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं, जबकि जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया गया है, जिनमें गंगा एक्सप्रेसवे देश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप और मेरठ को मिली रीजनल सुपरफास्ट ट्रेन प्रदेश की बदलती तस्वीर को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें:  26 जुलाई को मुजफ्फरनगर में सभा करने आ रहीं इकरा हसन

दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को विकास और समृद्धि का केंद्र बना दिया है। किसानों को समय पर गन्ना भुगतान मिल रहा है और अब उन्हें अपनी मांगों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। मूल्य पाने के लिए उनको लाठियां नहीं खानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान सम्मान निधि, सिंचाई और सड़क योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल जनता के बीच अपना विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब केवल ईवीएम, निर्वाचन आयोग और प्रशासन पर सवाल उठाने जैसे मुद्दे ही बचे हैं।

इसे भी पढ़ें:  करीब 16 घंटे बाद खुला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज...बताया भाजपा की साजिश

उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्य में टीएमसी ने जो गुनाह किए थे, जनता ने अपने वोट के सहारे उनको उसकी सजा दी है। राज्य में अब भाजपा की सत्ता है, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति का अंत होने वाला है तथा भाजपा वहां मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई है। दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और व्यापारियों के हितों की अनदेखी की गई, जबकि भाजपा विकास और सुशासन की राजनीति करती है।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके सहारे देश में महिलाओं को एक संवेधानिक अधिकार दिलाने का प्रयास पीएम मोदी ने किया था, लेकिन विपक्ष को ये रास नहीं आया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के लिए लगातार योजनाएं चला रही हैं और इसका सकारात्मक असर समाज में दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  थाने में चार जुआरियो के गले में जूतों की मालाः फोटो वायरल होने पर हड़कम्प

अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ईरान-अमेरिका तनाव, रूस और चीन से जुड़ी परिस्थितियां वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और वैश्विक संकटों के बावजूद देश में स्थिरता बनी हुई है। उन्होंने नागरिकों से ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता के प्रयासों में सहयोग करने की अपील भी की। इस दौरान मुख्य रूप से कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, विशाल गर्ग, संजय गर्ग, हरेन्द्र शर्मा, सभासद नवनीत गुप्ता व प्रशांत गौतम, रूपेन्द्र सैनी, पुनीत वशिष्ठ, राजेश पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  करीब 16 घंटे बाद खुला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज…बताया भाजपा की साजिशहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैंहाईकोर्ट ने पंचायत

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  करीब 16 घंटे बाद खुला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज…बताया भाजपा

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »