अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खतौली क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान कई संस्थान सील, वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई संदिग्ध संस्थानों की जांच की, जहां आवश्यक पंजीकरण और शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खतौली क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान संचालित किया। अभियान का उद्देश्य बिना पंजीकरण संचालित हो रहे क्लिनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब की जांच करना था। स्वास्थ्य विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान कई संस्थानों से वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र, संचालन अनुमति और संचालकों की शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग

ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लैब और क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी किए। इसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई को पूरा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना कानूनन अपराध है और ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और लैब आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों में उपचार और जांच की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध संचालित संस्थानों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में अब बिना नाली बनाये नहीं होगा सड़क निर्माणः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »