बुलडोजर बाबा के राज में बदमाश बेखौफः सरकारी चकरोड पर कब्जा, वीडियो वायरल

दर्जनों मुकदमों में आरोपी जुल्फिकार और उसके पुत्र जुबैर पर सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून-व्यवस्था और अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की नीति को जहां अपराधियों के लिए चेतावनी माना जाता है, वहीं मुजफ्फरनगर से सामने आया एक मामला इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। शहर में एक कुख्यात बदमाश द्वारा सरकारी चकरोड पर कथित कब्जे का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन की भूमिका पर भी उंगलियां उठ रही हैं।
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन को भू-माफिया राज के अंत के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दबंग तत्व अब भी कानून को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की चुंगी स्थित मेसी ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे, सरवट बाहर हदूद क्षेत्र से सामने आया है। यहां भू-माफिया जुल्फिकार और उसके पुत्र जुबैर द्वारा सरकारी चकरोड पर अवैध निर्माण किए जाने का आरोप है। इस कब्जे के लिए आरोपी द्वारा मजदूरों से कराये जा रहे चिनाई कार्य का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल हैक कर की डेढ़ करोड़ की ठगी, मुजफ्फरनगर से दबोचा गया शातिर शावेज

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह चकरोड वर्षों से आम जनता के आवागमन के लिए उपयोग में था, लेकिन हाल ही में उस पर अवैध रूप से निर्माण कर रास्ता संकरा कर दिया गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों और आसपास के निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जुल्फिकार पर पहले से ही दर्जनों संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया जाना प्रशासनिक लापरवाही या प्रभावशाली संरक्षण की ओर इशारा करता है। सरकारी चकरोड पर कब्जा न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के अधिकारों पर सीधा हमला भी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च से

जनता के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या भू-माफिया जुल्फिकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त शासन को खुली चुनौती दे रहा है? वहीं दूसरी ओर, लोगों को योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर भरोसा भी है और उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करेगा। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, जुल्फिकार पुत्र अख्तर निवासी ग्राम शेरपुर, के खिलाफ कुल 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। जुल्फिकार वर्ष 2011 के एक हत्या के मामले में नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर से 2500 रुपये का इनामी बदमाश भी रह चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो भू-माफियाओं के हौसले और बुलंद होंगे। फिलहाल जनता की निगाहें जिला प्रशासन और पुलिस पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के कारण दो हादसेः महावीर चौक पर कार की टक्कर, लालूखेड़ी में नहर में पलटी कार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत चलाया होटल चेकिंग अभियान — महिला सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम पर दिया जोरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च सेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च

Read More »