सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने की भूख हड़ताल

सीडीओ की जांच में सड़क निर्माण की गुणवत्ता निम्न पाए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराजगी, डीएम कार्यालय पर शुरू हुआ आंदोलन

मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग द्वारा पीनना गांव में पीनना से चरथावल को जोड़ने वाले राजवाहे की पटरी पर बनाई गई सड़क के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक निवासी पीनना ने प्रशासन और शासन को शिकायत भेजकर सड़क निर्माण में गुणवत्ता की भारी कमी, मानकों की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। शिकायत में मांग की गई थी कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंच

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी तलब किया गया। जांच के बाद सीडीओ ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी, जिसमें सड़क निर्माण को निम्न गुणवत्ता का बताया गया और शिकायत में लगाए गए आरोपों को सही ठहराया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी इस प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए बताया था कि जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
इसी के विरोध में आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने नए साल के पहले ही दिन कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग भी धरने पर पहुंचे और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। भूख हड़ताल पर बैठे सुमित मलिक का कहना है कि जब जांच में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की पुष्टि हो चुकी है, तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तारजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तारइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान: अनिल कुमारपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसानउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायलदोपहर

Read More »