वैष्णो देवी भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के दो बच्चों समेत 6 की मौत, 25 लोग अब भी फंसे

वैष्णो देवी भूस्खलन हादसे में मुजफ्फरनगर के उत्तरी रामपुरी के दो बच्चों की मौत, परिजन गमगीन
वैष्णो देवी भूस्खलन हादसे में मुजफ्फरनगर के उत्तरी रामपुरी के दो बच्चों की मौत, परिजन गमगीन

सभासद रजत धीमान ने की पुष्टि, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को भेजी प्रभावित लोगों की सूची

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन हाथ से में मुजफ्फरनगर के कार्तिक सहित अब तक 6 लोगों की मौत की खबर से पूरे जनपद में शोक का माहौल बन गया है। दक्षिणी रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड के अजय कुमार के दो मासूम पुत्रों दीपेश और अनंत सहित पांच लोगों की मौत की सूचना बुधवार देर रात मिली। इनमें ममतेश पत्नी रविंद्र सिंह रामवीर पत्नी इंद्रपाल और 22 वर्षीय शिक्षिका अंजलि पुत्री इंद्रपाल की मौत की भी खबर है।


वैष्णो देवी भूस्खलन में मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियर मिंटू कुमार कश्यप के इकलौते पुत्र कार्तिक कश्यप की मौत की खबर अभी जिले के लोगों के जहन में ताजा है कि इस हादसे में अब जिले के दो बच्चों की मौत समेत 5 की मौत होने की खबर ने शोक की लहर कायम कर दी। उत्तरी रामपुरी के ये दोनों बच्चे बताये जा रहे हैं, जो वैष्णो देवी की यात्रा पर अपने परिवार के लोगोें के साथ गये थे। बताया कि है कि उत्तरी रामपुरी के ही करीब 25 लोग वहां पर फंसे हुए हैं, जिनमें ये दो युवक भी शामिल थे, जिनकी उपचार के दौरान हॉस्पिटल में मौत होने की जानकारी मिली है।

बताया गया है कि जम्मू कश्मीर राज्य के वैष्णो देवी में हुए भू स्खलन में मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की मौत हो गई है। 26 अगस्त को हुई घटना में शहर के रामलीला टिल्ला के सिविल इंजीनियर मिंटू कुमार का परिवार भी फंस गया था। मिंटू के इकलौते पुत्र कार्तिक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम है। इसी बीच शहर के उत्तरी रामपुरी निवासी दो बच्चों दीपेश और अनंत की मौत की जानकारी मिली है। दीपेश आठ साल और अनंत 6 साल की आयु के बताये गये हैं। परिवार में कोहराम मचा है।
शहर के वार्ड 21 के सभासद एवं भाजपा नेता रजत धीमान ने बताया कि उत्तरी रामपुरी से करीब 25 लोग यात्रा पर वैष्णो देवी गये थे। वहां दीपेश और अनन्त की मौत की खबर मिली है। पुलिस ने भी इस जानकारी की पुष्टि की है। कल देर शाम हॉस्पिटल से दोनों युवकों के शवों को भेजा जा चुका है, उन्होंने बताया कि उत्तरी रामपुरी शाहबुदीनपुर निवासी करीब 25 लोग वहां फंसे हैं, जिनमें 2 साल की खुशी के साथ ही 12 बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इसमें उन्होंने सूची बनाकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भेजी है। मंत्री कपिल देव ने इस सूची को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजकर प्रभावित परिवारों की मदद की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।
जम्मू कश्मीर में फंसे उत्तरी रामपुरी के 55 वर्षीय धरमवीर अपने परिवार और अन्य पडौसियों के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर गये थे। वहां पर फंसे लोगों में रती 8, ममतेश 48, रामबीरी 49, अंजली 21, आकांक्षा 15, अजय 35, खुशी 16, नेकित 13, डोली 30, धरमवीर 55, विदान 10, वैभव 10, पूरवी 7, अवनी 6, राखी 30, मोनी 35, अनु 5, खुशी 2, संगीता 30, दीपेश 8, अनंत 6, पूरवी 5 के नाम सामने आये हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड की घटना में यूपी के 11 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 7 महिलाएं हैं और 4 पुरुष हैं। जान गंवाने वालों में आगरा, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखनऊ जैसे जिलों के लोग शामिल हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आगरा, मुजफ्फरनगर से 3-3 बरेली से 1 और अन्य जिलों से 4 लोगों की मौत हुई है। बताया गया कि आगरा निवासी भावना, सुनीता और सेजल, मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक, अनंत और दीपेश, बरेली निवासी नीरा की मौत हुई है। वहीं ममता, रामविरी, चांदनी ,अंजली की भी मौत हुई है। हालांकि इन चार लोगों का किस जिले से संबंध है, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि लगातार और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में से अब तक 24 की पहचान हो चुकी है। इनमें से 14 महिलाएं हैं। कुछ लोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। अज्ञात 10 शवों में से चार महिलाओं के हैं।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सर्दी का सितमः कोहरे की चादर में लिपटा शहर, 12 बजे तक जले अलावस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  लाउडस्पीकर उतरवाने मस्जिद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने की मोअज्जिन संग मारपीटवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  लाउडस्पीकर उतरवाने मस्जिद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने की मोअज्जिन

Read More »