मुजफ्फरनगर वसुन्धरा अग्निकांडः शामली का निवासी था परिवार, मृतकों में महिला और दो बेटे शामिल

मुजफ्फरनगर। शहर की वसुंधरा रेजीडेंसी में सोमवार शाम हुए भीषण अग्निकांड में महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक मूल रूप से शामली जनपद के निवासी थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुआ है, जिसमें सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैलती और कॉलोनी में मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में भयंकर आग, तीन लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार कॉलोनी में कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में अचानक हुए विस्फोट के बाद आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं। तीनों आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए और कमरे के भीतर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौड

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वसुन्धरा रेजीडेंसी में एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस व फायर सर्विस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आग बुझायी गयी। आगजनी की घटना में मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। इनमें अमित गौर पुत्र राममोहन गौर उम्र करीब 50 वर्ष, नितिन गौर पुत्र राममोहन गौर उम्र करीब 45 वर्ष और उनकी माता सुशीला पत्नी राममोहन गौर उम्र करीब 68 वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा 01 अन्य व्यक्ति आग में झुलस गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मूलतः जनपद शामली के निवासी थे तथा वर्तमान में वसुन्धरा रेजीडेन्सी में रह रहे थे। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। बैठक में समिति

Read More »