मुजफ्फरनगर में वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में भयंकर आग, तीन लोगों की मौत

अंगीठी के कारण मकान में लगी आग, दो गैस सिलेंडर फटने से हुआ भयंकर अग्निकांड, परिवार में मचा कोहराम, एक व्यक्ति बचाने के दौरान झुलसा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में वसुंधरा रेजीडेंसी स्थित एक मकान में गुरुवार शाम आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। आग लगने का प्रारंभिक कारण गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आग लगते ही मकान में मौजूद लोग बाहर निकलने में असमर्थ रहे और तीनों गंभीर रूप से जल गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर जले हुए शवों को रेस्क्यू किया और उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भेजा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुन्धरा अग्निकांडः शामली का निवासी था परिवार, मृतकों में महिला और दो बेटे शामिल

आग की घटना के बाद परिवार और पड़ोसियों में कोहराम मच गया। मौके पर नई मंडी थाना पुलिस, अग्निशमन विभाग के सीएफओ और एफएसओ और एसपी सिटी भी मौजूद रहे। भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हुए थे। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी झुलस गया है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग की जांच की जा रही है और पूरी घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा। शहर के परिक्रमा मार्ग पर सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली वसुंधरा रेजीडेंसी में इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक और भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को शांत रहने और घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौड


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से नई मंडी थाना क्षेत्र के वसुंधरा रेजीडेंसी के फेज 3 में स्थित आवासीय बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल फायर बिग्रेड और थाना पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर आग बुझाई गई और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। जब दमकल कर्मियों ने अंदर जाकर देखा तो उनको तीन शव जली अवस्था में मिले, जिनको निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। पंचनामा होने के बाद उनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया जायेगा।
एसपी सिटी सत्यनारायण ने बताया कि इस अग्निकांड में बचाव कार्य के दौरान एक व्यक्ति के झुलसने की भी सूचना मिली है। एसपी सिटी ने बताया कि दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों की प्रथम जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मकान में पहले आग लगी और उसके बाद गैस सिलेंडर फटे हैं। यहां पर दो गैस सिलेंडर फटने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि रेस्क्यू टीम को सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं। इसके साथ ही एक अंगीठी भी मिली है। संभावना जताई जा रही है। परिवार ने यह अंगीठी जलाई होेगी और इसी से आग लगी है। फिलहाल विस्तृत जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। यहां पड़ौसियों से जानकारी करने पर पता चला है कि मृतक यहां किराये पर रह रहे थे।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम प्रधान हसनैन गौड़ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने प्रेम संबंधों के जरिए उसके पति को प्रभावित किया और

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। पुरकाजी कस्बे के लोगों को वर्षों से खेड़ा दरवाजा क्षेत्र से हाईवे बाईपास

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »