मुजफ्फरनगर में बनेगा 500 तरह के रायते का अनोखा रिकॉर्ड

21 सितंबर को होटल ओमेगा में जुटेंगे देशभर के 100 से अधिक शेफ, फूड इन्फ्लुएंसर और फूड क्रिएटर

मुजफ्फरनगर। भारतीय खान-पान की विविधता और पारंपरिक स्वाद को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में अनोखा रायता आयोजन होने जा रहा है। केएमसीसी और फ्लेवर्स ऑफ होमशेफ्स के संयुक्त तत्वावधान में 21 सितंबर को होटल ओमेगा में वर्ष के सबसे बड़े रायता मेकिंग फूड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से 100 से अधिक शेफ, खाद्य क्षेत्र से जुड़े प्रभावशाली लोग और रचनाकार शामिल होंगे। आयोजन में करीब 500 अलग-अलग प्रकार के रायते तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। इसको जज करने के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की इंडिया चीफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

शहर के रेलवे रोड पर स्थित ओमेगा होटल में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजक मंडल में शामिल वर्षा गर्ग ने इस अनोखे और बड़े आयोजन की जानकारी पत्रकारों को दी। वर्षा गर्ग के के अनुसार, इस 500 रायता मेकिंग कार्यक्रम का उद्देश्य केवल अलग-अलग स्वाद के रायते तैयार करना ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक पाक-कला, खान-पान और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करना भी है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले शेफ अपने-अपने क्षेत्रों के पारंपरिक और अनोखे रायते तैयार करेंगे। इनमें विभिन्न प्रकार की सामग्री, स्वाद और स्थानीय पाक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन 21 दिसम्बर को रेलवे रोड स्थित ओमेगा होटल में किया जायेगा। प्रातः दस बजे कार्यक्रम प्रारम्भ होगा और सवा दो बजे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रजेंटेशन शुरू होगा, जिसका अधिकतम समय 30 मिनट निर्धारित है। इसमें 100 से अधिक शेफ, खाद्य प्रभावशाली लोग और खाद्य रचनाकार शामिल होंगे, जो 500 विभिन्न प्रकार के रायते तैयार करने का लक्ष्य हासिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-सौतेली मां के नाम तीन करोड़ की सम्पत्ति करने से नाराज बेटों ने कराई पिता की हत्या

रायता मेकिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने की तैयारी

वर्षा गर्ग ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ कविता सिंह लीड़ कर रही हैं। कविता सिंह ने कहा कि मुख्य रूप से इस रायता मेकिंग आयोजन को लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 मिनट में 500 प्रकार के रायता बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। यदि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 500 विभिन्न प्रकार के रायते तैयार किए जाते हैं तो यह आयोजन मुजफ्फरनगर को देश के खाद्य एवं पाक-कला मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शेफ अपने क्षेत्रों में प्रचलित पारंपरिक रायते के साथ-साथ नए और अनोखे स्वाद भी प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान भारतीय खान-पान की विविधता को प्रदर्शित करने के साथ ही रायते की अलग-अलग विधियों और स्वादों को भी सामने लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफर

100 शेफ-500 रायते, रेसिपी संजोने को बनेगी किताब

इस अनोखे कार्यक्रम की तैयारियों और संचालन के लिए पाक-कला एवं खाद्य उद्योग से जुड़े अनुभवी लोगों की आयोजन समिति बनाई गई है। इसमें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ कविता सिंह के अलावा प्रोफेसर दीपा चावला, वर्षा गर्ग, शेफ पारुल अग्रवाल और लड्डी कौर शामिल हैं। समिति के सदस्य प्रतिभागियों के समन्वय, आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में जुटे हैं। कविता सिंह ने बताया कि 100 शेफ द्वारा 500 तरह के रायते तैयार किए जाने वाला यह आयोजन स्वाद, संस्कृति और पाक परंपरा के साथ रिकॉर्ड बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि इस दिन तैयार किये जाने वाले 500 रायते की रेसिपी को संजोने के लिए एक किताब बनवाई जायेगी, इसके कवर का विमोचन कार्यक्रम के दिन ही किया जायेगा। यह आयोजन भारतीय खान-पान की समृद्ध परंपरा को देश के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद के साथ एक मंच पर लाने का प्रयास है। इसमें प्रतिभागियों और दर्शकों को विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों और स्वादों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भाषा समर कैंप में बच्चों ने जानी भारतीय व्यंजन परम्परा
Share This Article