संगठन की मजबूती ही किसानों की असली ताकतः गौरव टिकैत

बसेड़ा पंचायत में किसानों से एकजुट रहने का आह्वान, हरिद्वार किसान महाकुंभ की तैयारियों पर मंथन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम बसेड़ा में आयोजित समीक्षा पंचायत में संगठन को गांव स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और आगामी हरिद्वार किसान महाकुंभ (राष्ट्रीय चिंतन शिविर) को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में किसानों की समस्याओं, संगठन की सक्रियता और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की सबसे बड़ी शक्ति उनकी एकता और संगठन है। जब तक किसान संगठित रहेंगे, तब तक उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में संगठन को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि किसानों की आवाज शासन और प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके।

गौरव टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ किसानों के हकों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और युवा पीढ़ी को भी किसान आंदोलन और संगठन से जोड़ें। पंचायत में आगामी हरिद्वार किसान महाकुंभ (राष्ट्रीय चिंतन शिविर) की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में चारों ओर मिले बेनाम अवैध होर्डिंग

इस दौरान पुरकाजी ब्लॉक से बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाकुंभ किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। बैठक में मौजूद किसानों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पंचायत का समापन किसान एकता और संगठन की मजबूती के संदेश के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआर

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »