एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान कैंप का आयोजन

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि स्काउट एवं गाइड जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्काउटिंग न केवल हमें अनुशासन सिखाती है

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल सीखने का अनुभव प्राप्त किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान कैंप का उद्घाटन प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्री भारत भूषण अरोड़ा तथा जिला प्रशिक्षण काउंसलर सुश्री नैना ने संयुक्त रूप से स्काउट ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति और अनुशासन की भावना से ओतप्रोत नजर आया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के तीनों सोपानों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में टोली निर्माण, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, गांठ बांधने की कला, टीम वर्क, स्वच्छता, आत्मरक्षा और सेवा भाव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से सहयोग और अनुशासन का महत्व समझाया। जिला संगठन आयुक्त श्री भारत भूषण अरोड़ा ने स्काउटिंग के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन का मूल उद्देश्य बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है। वहीं जिला प्रशिक्षण काउंसलर सुश्री नैना ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति घोटाला-336 फर्जी छात्र दिखाकर 46 लाख डकार गये दस शिक्षण संस्थान

अपने प्रेरक संबोधन में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि स्काउट एवं गाइड जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्काउटिंग न केवल हमें अनुशासन सिखाती है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, सहयोग और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं और ऐसे शिविर उन्हें जीवन के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस कैंप में छात्र छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर का समापन 24 दिसम्बर को किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रात

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »