मुजफ्फरनगर में लैंड जिहाद पर हंगामा, हिंदू बस्ती में मुस्लिम की एंट्री से आक्रोश

हिंदू संघर्ष समिति ने लैंड जिहाद का आरोप लगाते हुए की जांच की मांग की, सभासद ने वन्यजीव तस्करी की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे जाने को लेकर विवाद गहरा गया। शनिवार को हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित मकान पर ताला लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान समिति ने इस प्रकरण को श्लैंड जिहादश् से जोड़ते हुए प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  निदेशालय से पालिका को मिला नोटिस, अफसर लापरवाह, ईओ नाराज

बताया गया कि कुछ दिन पहले हिंदू बहुल क्षेत्र कृष्णापुरी में जैन समाज के दो भाइयों से दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने मकान खरीदा था। इसके बाद से स्थानीय लोग लगातार इस खरीद का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को समाधान के लिए चार दिन का समय दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को सामूहिक निर्णय लेकर मकान पर ताला लगा दिया गया और मौहल्ले के सैंकड़ों लोग, जिनमें महिलाएं भी भारी संख्या में शामिल रहीं, ने एकजुट होकर इसका विरोध किया। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने कहा कि मुस्लिम लैंड जिहाद चलाकर हिंदू बस्तियों का माहौल दूषित कर रहे हैं। इसके लिए बाजार मूल्य से अधिक कीमत देकर संपत्तियां खरीदे जाने के मामलों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित व्यक्ति की संपत्ति और आय के स्रोतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह सुनियोजित तरीके से संपत्तियां खरीदने का मामला हो सकता है।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय सभासद और भाजपा नेता राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि मकान में सामान शिफ्ट किए जाने के समय जीवित कछुए भी लाए गए थे। उन्होंने प्रशासन से मकान की जांच कराने और यदि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में अरुण प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, कपिल कुमार गुप्ता, राजपाल बालियान, रामकुमार वर्मा, निशांत तायल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट
Share This Article