मिलावटखोरी पर अंकुशः 52 हजार की 400 किलो मिठाई-पेस्ट कराया नष्ट

दीपावली से पूर्व मिलावटी मिठाई और पेय पदार्थों की खपत रोकने को खाद्य विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज जैसे पावन पर्वों से पूर्व बाजारों में खाद्य वस्तुओं की मांग चरम पर होती है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने लगते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए वहां से नमूने लिए गए और उनको जांच के लिए भेज दिया गया। इन प्रतिष्ठानों पर मिलावटी अथवा संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के पाये जाने पर उनको मौके पर ही नष्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने किया चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा

खाद्य विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि आगामी दिनों में आ रहे दीपावली सहित अन्य प्रमुख पर्वों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच की।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा मैसर्स मिलन स्वीट्स पानीपट खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग जानसठ पर टीम ने चैकिंग की। यहां से चमचम मिठाई के दो तथा घीया की लॉज का एक नमूना संदेह के आधार पर संग्रहित किया गया। अनुमानित मूल्य 28,000 रुपये कीमत की 100 किग्रा. चमचम मिठाई को मिलावटी पाए जाने की आशंका में सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने अपने समक्ष ही मौके पर विनष्ट कराया। इसके साथ ही जानसठ क्षेत्र के गांव बसायच में मैसर्स नेचुरल फूड्स के यहां छापा मार कार्यवाही में गाजर का पेस्ट, रेड चिली सॉस के एक-एक नमूने लिए गए। यहां पर 4 हजार रुपये मूल्य के 100 किग्रा. गाजर का पेस्ट और 20 हजार रुपये मूल्य के 200 किग्रा. रेड चिली सॉस को अस्वच्छ एवं संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल विनष्ट कराया गया। इनको जमीन में गडढा खोदकर मौके पर ही दबाया गया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

उन्होंने बताया कि मैसर्स रजत जैन डेयरी पर मिश्रित दूध और पनीर के एक-एक नमूने लिए गए, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम द्वारा कुल 8 खाद्य नमूने एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, विशाल चौधरी, वैभव शर्मा, मनोज कुमार एवं कुलदीप सिंह शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि इस छापामार कार्यवाही के अतिरिक्त जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई।

इसे भी पढ़ें:  समाज से चंदा जुटाकर लाखों रुपये डकार गये नरेश विश्वकर्माः जगदीश पांचाल

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने किया चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »