छात्र उज्जवल आत्मदाह प्रकरणः आरोपी कॉलेज पीटीआई गिरफ्तार, प्रचार्य-प्रबंधक अभी फरार

प्रशासन से समझौता होने के बाद देर रात हुआ उज्जवल का अंतिम संस्कार, लोगों में बना है आक्रोश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना डीएवी पीजी कॉलेज के सनसनीखेज उज्ज्वल राना आत्मदाह प्रकरण में बुढ़ाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली है। प्रकरण में छात्र के द्वारा बताये गये आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लोगों को अभी कॉलेज प्राचार्य, प्रबंधक और लिपिक के साथ ही आरोपी बताये जा रहे तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी गंभीर कार्यवाही और उनकी गिरफ्तारी का इंतजार है।
बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज बुढ़ाना के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा पुत्र हरेन्द्र सिंह ने फीस को लेकर प्राचार्य से चल रहे विवाद में पुलिस, प्रशासन, कॉलेज और शिक्षकों से कोई भी मदद नहीं मिलने, प्रताड़ना और परीक्षा में बैठने से वंचित करने से आहत होकर शनिवार के दिन कॉलेज में ही प्रदर्शन करते हुए खुद को आग लगा ली थी। रविवार को छात्र की दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को सुबह से ही बुढ़ाना डीएवी कॉलेज पर भाजपा, सपा, रालोद, भाकियू और जाट महासभा के साथ ही कॉलेज के छात्र छात्राओं और क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। परिजन भी उज्जवल के शव को लेकर यहां पहुंचे और धरने पर बैठ गये थे। इसके बाद देर रात एडीएम फाइनेंस और एसपी देहात के साथ हुई वार्ता में धरना समाप्त कर दिया गया। देर रात छात्र उज्जवल का बेहद गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया, पुलिस पर आरोपियों की गिरफतारी का दबाव बना हुआ था। उज्जवल की बहन सलोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है।
मंगलवार को पुलिस ने इस प्रकरण में छात्र को कक्षा कक्ष में बंद कर पीटने वाले पीटीआई संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपियों में प्राचार्य प्रदीप कुमार, प्रबंधक अरविंद गर्ग और लिपिक गौरव कुमार के साथ ही सब इंस्पेक्टर नंदकिशोर और दो सिपाही भी शामिल हैं। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी है। प्राचार्य, प्रबंधक और लिपिक अभी फरार बताये जा रहे हैं। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अफसरों ने धरने के दौरान गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
इस सम्बंध में एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि बुढाना के डीएवी पीजी कॉलेज में एक छात्र उज्जवल राना द्वारा फीस को लेकर हुए विवाद में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था, इसमें 09 नवम्बर को युवक की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गयी थी। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया तथा मंगलवार को नामजद अभियुक्त संजीव सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी भमोरी थाना सरधना मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। संजीव कॉलेज में पीटीआई के पद पर कार्यरत है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तार  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »