दिल्ली ब्लास्टः मुजफ्फरनगर की सड़कों पर पूरी रात डटे रहे पुलिस अफसर, चप्पे-चप्पे की चैकिंग

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, एएस-चैक टीम और पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व प्रमुख बाजारों में की गहन जांच

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद ही पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही जनपद मुज़फ्फरनगर में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरी रात पुलिस अफसर सड़कों पर नजर आये और इस चैकिंग अभियान में बीडीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड, एस-चौक टीम, एलआईयू तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक नगर ने शिव चौक पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर स्वयं चेकिंग अभियान की निगरानी की। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, बैगों, लावारिस वस्तुओं तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों की गहन जांच की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से डॉग स्क्वॉड व बीडीडीएस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की सूक्ष्मता से जांच की गई। एसपी नगर श्री प्रजापत ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ के समय सतर्क दृष्टि बनाए रखें और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी निगरानी रखें।
उन्होंने पुलिस बल को आमजन से संवाद स्थापित करने और गश्त के दौरान लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए। अभियान के उपरांत एसपी नगर ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया तथा स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। श्री प्रजापत ने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष या निकटतम थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर पुलिस एक्टिव मोड पर आई, कंट्रोल रूम को किया सतर्क

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वीआईपी नंबर के नाम पर किसान परिवार से की ठगी

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड पर आ गई है। पूरी रात चैकिंग की गई और सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। थानेदारों को सड़कों पर रहकर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए निर्देश दिए गये हैं तो पुलस का कंट्रोल रूम और भी ज्यादा सतर्क कर दिया गया है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रहे है, लेकिन जनता को भी सजग रहना होगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जानकारी तत्काल ही पुलिस को दी जाये। ऐसी कोई भी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के नम्बर 9454404087 पर दी जा सकती है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वीआईपी नंबर के नाम पर किसान परिवार से की ठगी  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला,

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया मौत का तांडव,

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »