डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में कार्यरत दो इंजीनियरों को ट्रक ने कुचला

एनएच-58 पर दर्दनाक सड़क हादसे में तमिलनाडु के दो इंजीनियरों की मौके पर ही मौत, ट्रक चालक हुआ फरार, पुलिस ने परिजनों के इंतजार में दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तमिलनाडु के रहने वाले दो युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे दोनों इंजीनियरों की मोटरसाइकिल को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक उनको कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया।
मंसूरपुर थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात आसपास धौला पुल के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक चालक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों इंजीनियर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मंसूरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान अविनेश (26) पुत्र शंकर निवासी तिरुपुर तमिलनाडु और माधव रामानुजन (29) पुत्र पार्थसिरदी निवासी तिरुनेलवेली तमिलनाडु के रूप में हुई है। ये दोनों युवा इंजीनियर थे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण कार्य में पिछले तीन वर्षों से मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यरत थे। इसके लिए कार्य कर रही कंपनी में अविनेश टेस्टिंग इंजीनियर के पद पर थे जबकि माधव रामानुजन साइट इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहे थे। दोनों मुजफ्फरनगर की नई मंडी भरतिया कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे और प्रतिदिन मंसूरपुर से भरतिया कालोनी बाइक से ही आवागमन करते थे। हादसे के समय भी वो काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने कमरे पर भरतिया कालोनी ही लौट रहे थे। इसी बीच ट्रक ने उसको कुचल दिया।
सूत्रों के अनुसार, माधव विवाहित थे, जबकि अविनेश अविवाहित थे। पुलिस को इस हादसे की जानकारी एक स्थानीय उद्यमी द्वारा दी गई, जो अयोध्या से दर्शन कर दिल्ली होते हुए मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। उन्होंने रात में धौला पुल के पास सड़क किनारे दो शव पड़े देख तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी मंसूरपुर ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। दोनों इंजीनियरों की मौत की खबर से रेलवे परियोजना विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने बताया कि दोनों बेहद मेहनती और समर्पित कर्मचारी थे। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि विभाग की ओर से परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
परिजनों के पहुंचने पर सहकर्मी ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में जनसमस्याओं को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, होगा घेराव

मुजफ्फरनगर। डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर का निर्माण करने वाली कंपनी के दो इंजीनियरों की सड़क हादसे में मौत हो जाने पर सह कर्मियों में भी रोष और दुख का वातावरण बना हुआ है। तमिलनाडु से परिजनों के आ जाने के बाद कंपनी के कर्मचारी नजीम बाबू पुत्र रशीदुदीन निवासी एबट मार्किट तालपुरा झांसी ने मन्सूरपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नजीम बाबू जोकि वर्तमान में अंसल टाउन मोदीपुरम मेरठ में रह रहे हैं, ने तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करने वाले माधव रामानुजम पी. पुत्र पारथा सारथी निवासी विश्वनाथपुरम कलडईकुरूची तिरूनवैली तमिलनाडु और अबिनेश एस. पुत्र शंकर निवासी राजगणपतिनगर वैलियमपालयम सरकार तिरूपुर तमिलनाडु रात्रि करीब 10 बजे कंपनी की साइट धोलापुल के नीचे बेगराजपुर से अपनी हीरो ग्लैमर बाइक संख्या यूपी 16एनटी 6208 से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलते हुए बाइक में टक्कर मार दी। दोनों इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ मंसूरपुर आनंद देव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों इंजीनियरों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »