जातिगत आधार वाले विवादित बयान पर सपा नेता भाटी पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर में जाट महासभा की शिकायत के बाद एसएसपी हुए सख्त, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी को लेकर मुजफ्फरनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जाट महासभा की ओर से दी गई तहरीर पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 356 के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद जिले सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में माहौल गरमा गया है और विभिन्न संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कथित रूप से महिलाओं और जाति विशेष को लेकर टिप्पणी की थी। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद तेजी से बढ़ा और कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई। मामले को लेकर जाट महासभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान और महासचिव जयवीर सिंह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा अशोभनीय और जातिगत टिप्पणी की गई है, जिससे समाज में आक्रोश फैल रहा है। संगठन ने तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  देश के नाराज कॉकरोच बदल सकते हैं सियासी समीकरणः राकेश टिकैत

एसएसपी के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। राजकुमार भाटी के बयान को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विरोध लगातार तेज हो रहा है। कई सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों और हिंदूवादी संगठनों ने इसे समाज को बांटने वाला बयान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने इस मामले मेूं वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि सपा नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ विवादित गैर सामाजिक बयान देने के आरोप में आई शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका परिषद के एनएसए डॉ. अजय शाही के खिलाफ शासन में जांच शुरू

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा स्मारक पर दानदाता महावीर प्रसाद की प्रतिमा का अनावरणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्थानांतरण पर तीन डीएसपी को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट कार्यों को किया याद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बाबू हरबंस लाल गोयल को पुष्पांजलि अर्पितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »