न्यायालय परिसर में मीनाक्षी स्वरूप ने दी पिंक टॉयलेट की सौगात

महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए न्यायालय परिसर में पिंक टॉयलेट का पालिकाध्यक्ष और जिला जज ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगरपालिका परिषद ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जनपद के न्यायिक विभाग परिसर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पिंक टॉयलेट का उद्घाटन नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित यह जनपद का दूसरा पिंक टॉयलेट है। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में भी महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। न्यायालय परिसर में बने इस नए पिंक टॉयलेट के निर्माण पर राज्य वित्त आयोग की धनराशि से करीब 9.50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। तीन सीटों वाले इस पिंक टॉयलेट को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इसकी नियमित देखरेख और संचालन के लिए नगरपालिका परिषद की ओर से एक कर्मचारी की भी तैनाती की गई है, ताकि उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ और व्यवस्थित सुविधा मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

उद्घाटन अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह ने नगरपालिका परिषद द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाली महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर समुदाय को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय की सुविधा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता समय की आवश्यकता है और परिषद आगे भी जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण नैपाल सिंह, सभासद पति शोभित गुप्ता सहित न्यायिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »