मोबाइल टॉवरों से करोड़ों के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

बुढाना पुलिस की मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार, एक करोड़ 10 लाख के 20 आरआरयू यूनिट बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की बुढाना थाना पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से महंगे आरआरयू यूनिट चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये कीमत के 20 आरआरयू यूनिट, दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

एसएसपी संजय वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 8 और 9 मई की रात बुढाना क्षेत्र स्थित मोबाइल टॉवरों से आरआरयू यूनिट चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना बुढाना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। 18/19 मई की रात पुलिस टीम विज्ञाना रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल टॉवरों से उपकरण चोरी करने वाला गिरोह कार से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया कोर्ट से जमानत, पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत खारिज

कुछ देर बाद संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही थी। मंगलवार सुबह विज्ञाना रोड पर पुलिस और आरोपी के बीच फिर मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आरोपी की पहचान इरफान मलिक निवासी समर गार्डन, मेरठ के रूप में हुई है। उस पर थाना बुढाना में दर्ज मुकदमे में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इसे भी पढ़ें:  आज़म खान ने जेल में जहर देने की कोशिश का आरोप लगाया, शाहिद सिद्दीकी ने किया दावा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर मोबाइल टॉवरों पर लगे आरआरयू यूनिट चोरी करते थे। चोरी के उपकरणों को डेढ़ से दो लाख रुपये प्रति यूनिट तक बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में मोबाइल टॉवरों से चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। गिरोह का सरगना इरफान मलिक पहले असम में भी इसी तरह की वारदातों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जियो कंपनी के 11 और एयरटेल कंपनी के 9 आरआरयू यूनिट बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। बरामद यूनिट में कुछ बुढाना और हापुड़ में दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए हैं। इसके अलावा दो तमंचे .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज़, पहले दिन हल किया हिन्दी का प्रश्नपत्र

गिरफ्तार आरोपियों में इरफान मलिक निवासी समर गार्डन मेरठ, फैजान उर्फ सानू निवासी हुसैनपुर कला बुढाना, इस्लामुद्दीन निवासी समर गार्डन मेरठ और कामिल निवासी जाहिदपुर मेरठ शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरोह के सदस्यों पर मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ और असम तक में चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इरफान मलिक पर पूर्व में असम के गुवाहाटी में भी मोबाइल टॉवर उपकरण चोरी का मामला दर्ज हो चुका है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना बुढाना पुलिस और सर्विलांस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 20 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूट्यूबर और यूपी पुलिस के दरोगा ने कार में नाबालिग से दरिंदगी!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया यादजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »