बाराबंकी हादसा: बिठूर से लौट रही अर्टिगा ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

बाराबंकी में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। देवा क्षेत्र के कुतलूपुर गांव के पास बिठूर से गंगा स्नान कर लौट रही एक अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 14 फीट लंबी कार सिमटकर लगभग 7 फीट की रह गई।

कार में सवार ज्वेलर प्रदीप सोनी (60), उनकी पत्नी माधुरी (55), बेटे नितिन (35) और नैमिष (15), ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला (50) और बालाजी मिश्रा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल यात्रियों, इंद्र कुमार (50) और विष्णु (15), को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस पर सवालः लिपिक की मौत के बाद एफआईआर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और सामने से आ रही अर्टिगा अनियंत्रित होकर सीधी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर दहशत में आ गए। हादसे के बाद कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और आगे बैठे लोगों के शव सीटों से चिपक गए।

इसे भी पढ़ें:  ZILA BADAR-हिंदूवादी नेता अंकुर राणा को जिला बदर करने पर आक्रोश

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों और घायलों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया।

इसे भी पढ़ें:  SAWACHTA ABHIYAN--जनप्रतिनिधि बोले-दोषारोपण छोड़ सफाई को आदात बनाएं नागरिक

इस भीषण दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »