दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन का एनकाउंटर गिरफ्तार

कोयंबटूर- कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर सर्वानन सुंदर ने बताया कि कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके दोस्त की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोयंबटूर के बाहरी इलाके से पकड़ा गया। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अपने दोस्त के साथ घूमने गई एक कॉलेज छात्रा के साथ कुछ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना कोयंबटूर के एयरपोर्ट के नजदीक रविवार रात को घटी। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है,
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा कोयंबटूर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। वह रविवार की रात अपने पुरुष दोस्त के साथ घूमने गई थी और एयरपोर्ट के नजदीक अपने दोस्त के साथ कार में थी। तभी वहां पहुंचे तीन आरोपियों ने महिला के दोस्त को पीटा और छात्रा का अपहरण कर लिया और दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों के हमले में घायल महिला के दोस्त की मौत हो गई है। कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर सर्वानन सुंदर ने बताया कि कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके दोस्त की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोयंबटूर के बाहरी इलाके से पकड़ा गया, जब उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें पकड़ा। आरोपियों की पहचान गुना, करुप्पासामी और कार्तिक उर्फ कालीश्वरम के रूप में हुई है। आरोपियों को पकड़ने के दौरान एक हेड कॉन्सटेबल भी घायल हुए हैं।
कोयंबटूर की घटना के बाद तमिलनाडु में राजनीतिक गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ताधारी डीएमके पर निशाना साधा। एआईएडीएमके ने कोयंबटूर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। भाजपा ने भी बीती शाम कोयंबटूर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर की घटना बेहद हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि जब से डीएमके सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के खिलाफ अपराध की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कमी का आरोप लगाया। अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके सरकार में अपराधियों को बचाया जा रहा है। टीवीके प्रमुख और फिल्म अभिनेता विजय ने भी कोयंबटूर की घटना पर दुख जताया और राज्य सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अन्ना यूनिवर्सिटी में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कहां है?

इसे भी पढ़ें:  South Africa Shooting: जोहानिसबर्ग के पास भीषण गोलीबारी, 9 लोगों की मौत की आशंका

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »