आईआईटीयन ललिता ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

सुबह करीब साढ़े छह बजे ललिता एक छोटी बच्ची के साथ बैराज पहुंची। बच्ची को गेट नंबर 24 पर खड़ा कर नदी में छलांग लगा दी।

मुजफ्फरनगर। जिला बिजनौर की चांदपुर तहसील में तैनात अमीन वेदप्रकाश की बेटी ललिता सिंह नदी में कूद गई। सूचना पर पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और तलाश शुरू कराई। वहीं परिजन भी रोते-बिखलते मौके पर पहुंच गए।
गंगा बैराज से सोमवार सुबह चांदपुर तहसील में तैनात अमीन वेद प्रकाश की बेटी ललिता सिंह ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और गोताखारों की टीम युवती की तलाश में जुटी है। युवती कानपुर आईआईटी से बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे ललिता एक छोटी बच्ची के साथ बैराज पहुंची। बच्ची को गेट नंबर 24 पर खड़ा कर नदी में छलांग लगा दी। बच्ची के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवती की तलाश शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नहीं होगा पुराने वाहनों का नया पंजीकरण

मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस और युवती के परिजन भी गंगा बैराज पर रोते-बिलखते पहुंच गए। घटनास्थल मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों ने गंगा बैराज पुल पर गंगा की ओर ऊंची रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। दोपहर तक युवती का कुछ पता नहीं चला था और पुलिस व परिजन मौके पर मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए विशेषज्ञ गोताखोर लगाये गये हैं। वो नदी में क्यों कूदी, इसके लिए जांच की जा रही और माहौल सामान्य करने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन अभी कोई कारण सामने नहीं आया है। परिजनों का कहना है कि उनको कोई जानकारी नहीं है। परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबक

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नहीं होगा पुराने वाहनों का नया पंजीकरणजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था।

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »