खतौली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद तेज़, दोनों पक्ष आमने-सामने

पीड़ित युवक ने पड़ौसी और उसके परिजनों पर गाली-गलौज, धमकी व दबंगई के गंभीर आरोप लगाए, निष्पक्ष जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे के एक मोहल्ले में देर रात वाहन खड़ा करने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच आरोपदृप्रत्यारोप का दौर जारी है। पीड़ित इंतज़ार ने थाने में तहरीर देकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर दबंगई व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, वहीं विवाद के पीछे पुरानी रंजिश और मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या भी उजागर हो रही है।
खतौली कस्बा स्थित रजवाहे की पटरी भूड़ निवासी इंतज़ार पुत्र पप्पू ने रविवार देर शाम थाना खतौली में लिखित शिकायत देकर मोहल्ले के ही निवासी शमशाद मलिक व उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। तहरीर में इंतज़ार ने बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे जब वह दिल्ली से घर लौटा तो उसके घर के सामने उसके पड़ौसी शमशाद मलिक ने गाड़ी खड़ी की हुई थी। इंतज़ार के अनुसार, गाड़ी हटाने का अनुरोध करने पर शमशाद ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि अपने भाई और अन्य कई लोगों को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि शमशाद, उसका भाई, पिता और 5-6 अन्य लोग हटधर्मिता के साथ मौके पर पहुंचे और इंतज़ार पर दबाव बनाते हुए उसे धमकाया। इंतज़ार का कहना है कि भीड़ बढ़ती देख वह किसी अनहोनी की आशंका से अपने घर लौट आया। पीड़ित का दावा है कि इससे पहले भी शमशाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद खड़ा कर चुका है, जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले में तनाव का माहौल बना रहता है और स्थानीय निवासी परेशान हैं।

मौके पर गाड़ी में डेड आदि सामान पड़े थे, जिसकी पुष्टि वीडियो फुटेज में देखी जा सकती है। उसके अनुसार, उसने केवल गाड़ी हटाने के लिए दरवाजे की घंटी बजाई थी, लेकिन जवाब में दूसरी ओर से गाली-गलौज व धमकी दी गई। इंतज़ार ने बताया कि उसके पास घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं, जिनसे वास्तविक परिस्थिति स्पष्ट हो सकती है। उसका आरोप है कि शमशाद और उसका भाई दबंग प्रवृत्ति के हैं और स्वयं कई विवादित गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिनके खिलाफ खतौली ही नहीं बल्कि अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। अतः उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे, निराधार और तथ्यहीन बताए। पीड़ित इंतज़ार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। खतौली थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई और जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटे स्कूल बैग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शराब के नशे में धुत्त पूर्व मंत्री के पुत्र ने मां-बेटी संग की छेड़छाड़स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शराब के नशे में धुत्त पूर्व मंत्री के पुत्र ने मां-बेटी संग की छेड़छाड़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शराब के नशे में धुत्त पूर्व मंत्री के पुत्र

Read More »