ईडी की छापेमारी: 210 करोड़ की फॉरेक्स ठगी में लविश चौधरी के तीन साथियों के घरों पर एक्शन

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े फॉरेक्स घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव में छापेमारी की। यह कार्रवाई फॉरेक्स ठग लविश चौधरी से जुड़े तीन सहयोगियों के घरों पर की गई।

सुबह से शुरू हुई इस तलाशी में ईडी टीम के साथ पैरामिलिट्री बल के जवान भी मौजूद थे। जांच के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में नकदी, बैंक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  गीता जयंती पर शहर में दिखी श्रीमद्भागवत गीता शोभायात्रा की भव्य धूम

210 करोड़ की फॉरेक्स ठगी का आरोपी लविश चौधरी दुबई में फरार

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के घासीपुरा गांव निवासी लविश चौधरी पर कई फर्जी फॉरेक्स कंपनियों के माध्यम से लगभग 210 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।

वह निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से रकम ऐंठ चुका है। फिलहाल लविश विदेश में, दुबई में छिपा हुआ बताया जा रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  सिकंदरपुर हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले सपा नेता राकेश शर्मा

पहले भी फ्रीज हुई थी 170 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने इससे पहले दिल्ली, नोएडा और रोहतक में लविश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 170 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की थीं।

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी QFX समेत 13 संदिग्ध ऑनलाइन फॉरेक्स प्लेटफॉर्म को ब्लैकलिस्ट किया है। फिलहाल एजेंसी लविश के करीब 25 अन्य एजेंटों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल-घिस्सुखेड़ा नहर टूटने से तबाही, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच जारी

यह पूरी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का फॉरेंसिक विश्लेषण किया जाएगा, ताकि ठगी की पूरी चैन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडाराआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस

Read More »