सीएमओ सुनील तेवतिया प्रकरणः एनयूएफडी ने मीडिया को चेताया, कहा-रची गई साजिश

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने छापामार कर डॉ. तेवतिया को प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पकड़ा, संगठन ने कार्यवाही को बताया गलत

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के खिलाफ फैलाए गए कथित आरोपों ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। इसी बीच नैशनल यूनाइटेड फ्रंट ऑफ डॉक्टर्स (एनयूएफडी) ने इन आरोपों को निराधार, दुर्भावनापूर्ण और साजिशन रची गई कहानी करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जारी की है।
एनयूएफडी के फाउंडर डॉ. अनिल नौसरान ने संगठन की ओर से जारी किए गए बयान में स्पष्ट कहा कि डॉ. सुनील तेवतिया जैसे ईमानदार, अनुशासनप्रिय और पारदर्शी अधिकारी पर इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि एक सम्मानित अधिकारी की प्रतिष्ठा को चोट पहुँचाने का प्रयास भी है।
संगठन ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से ऐसा प्रतीत होता है कि यह पूरा विवाद व्यक्तिगत स्वार्थ और दबाव बनाने की कोशिश से प्रेरित है, न कि किसी तथ्य या प्रमाण पर आधारित। उन्होंने आगाह किया कि बिना सबूत किसी अधिकारी पर आरोप लगाना कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर अस्वीकार्य है। एनयूएफडी ने मीडिया को गंभीर चेतावनी देते हुए मीडिया और समाज के जागरूक वर्गों से अपील की किकृकिसी भी संवेदनशील मामले को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जाँच करें, अप्रमाणित आरोपों के प्रसार से बचें और स्वास्थ्य विभाग के ईमानदार अधिकारियों को विवादों में घसीटने की राजनीति बंद की जाए।
संगठन ने साफ कहा कि डॉ. सुनील तेवतिया ने मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनकी छवि एक सत्यनिष्ठ, मर्यादित एवं उच्च नैतिक मूल्यों वाले अधिकारी की रही है। ऐसे में उन पर लगाए गए आरोप “सिर्फ दुष्प्रचार का हिस्सा” नज़र आते हैं। एनयूएफडी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस तरह की अफवाहों और मनगढ़ंत आरोपों पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो संगठन जिले में आवश्यक विरोध कार्यक्रम भी शुरू कर सकता है।
बता दें कि रविवार के दिन राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता जैन ने मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया जोकि अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हैं, को उनके बिजनौर जनपद के कस्बा चांदपुर में अपने आवास पर जनजीवन नर्सिंग होम में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पकड़ा था। सीएमओ डॉ. तेवतिया पर आयोग सदस्या संगीता जैन ने मीडिया कर्मियों के सामने अपने निजी आवास पर पत्नी के सहयोग से अवैध रूप से जनजीवन क्लीनिक चलाकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप लगाये। कहा गया कि एक पैथोलॉजी से सेटिंग कर अवैध कमाई की जा रही है। संगीता जैन ने इस सम्बंध में मिली शिकायत के आधार पर जनजीवन नर्सिंग होम चांदपुर यानि सीएमओ डॉ. तेवतिया के आवास पर पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा था, जहां डॉ. तेवतिया टीम को देखते ही टॉयलेट में जा घुसे थे। पुलिस की धमकी के बाद वो बाहर आये थे। संगीता जैन ने इस सम्बंध में यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से शिकायत करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहत

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुआवज़े की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरनावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »