मूलचंद रिसोर्ट में योग से निरोग, योग से सशक्त भारत का हुआ प्रचार

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग कार्यक्रम, मंत्री अनिल कुमार और डॉ. संजीव बालियान ने दिया स्वास्थ्य व आत्मनिर्भर भारत का संदेश

मुजफ्फरनगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के मूलचंद रिसोर्ट में भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागत

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की नींव है। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है।

कार्यक्रम की आयोजक ममता अग्रवाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। यहां पर आयोजित योग कार्यक्रम में कामेश्वर त्यागी ने अपनी टीम के साथ योग अभ्यास कराया। मुख्य रूप से देवव्रत त्यागी, दीप अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रालोद नेता प्रभात तोमर, राम निवास पाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, राजीव गर्ग, अमित पटपटिया सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। ममता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य कामेश्वर त्यागी ने किया और योगाचार्य नम्रता एवं सताक्षी त्यागी ने सभी को योग एवं प्राणायाम का सही तरीका सिखाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित अतिथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाश

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने अपने प्रभार वाले हनुमत मंडल द्वारा तुलसी पार्क में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भी मंडल पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों के साथ सहभागिता की। इस दौरान सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। ममता अग्रवाल ने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में कार्यरत दो इंजीनियरों को ट्रक ने कुचला

Also Read This

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »

बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा…: सीएम योगी

सीएम योगी हमीरपुर में 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे। संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुंदेलखंड विकास और जल संरक्षण पर बात रखी तथा संभावित कम वर्षा का उल्लेख करते हुए जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों और बेटियों के लिए संकट खड़ा करते थे तथा पुलिस पर हमले होते थे। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों

Read More »