रविवार को पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने उतरेंगे आम-ओ-खास

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया सभी नागरिकों से एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महाअभियान में अमूल्य योगदान देने का आह्वान

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद मुजफ्फरनगर के सभी नागरिकों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, किसानों, सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से 12 जुलाई रविवार को आयोजित होने वाले ष्एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की भावुक अपील की है। सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित यह भव्य वृक्षारोपण महाअभियान बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क-1 में प्रातः 9.00 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस पुनीत अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर स्वयं पौधारोपण करेंगे और अभियान का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ जनपद के समस्त माननीय जनप्रतिनिधि भी इस पावन अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। महाअभियान की पूर्व संध्या पर अपना संदेश देते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या, तीव्र औद्योगिकीकरण और वनों के निरंतर घटने से आज हमारे सामने प्रदूषण, सूखा, बाढ़ और भू-क्षरण जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र अचूक उपाय है। उन्होंने जनपदवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें श्हरित धरती – समृद्ध भविष्यश् की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूजनीय माता जी के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  अलीगढ़ में SDM की गाड़ी पर पथराव, नगर निगम की कार्रवाई से भड़की भीड़ | SDM घायल

जनपद मुजफ्फरनगर में सामाजिक वानिकी के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वनों की कमी को दूर करने तथा बंजर भूमि, नहरों, रेलवे लाइनों और सड़कों के किनारे हरित पट्टी विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 1979 से विश्व बैंक पोषित सामाजिक वानिकी योजना संचालित की जा रही है। वर्तमान में मुजफ्फरनगर, जानसठ, मोरना और बुढ़ाना रेंजों के माध्यम से विभाग निरंतर वनावरण बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य वन नीति-2017 के अनुरूप जन-सामान्य के सहयोग से वानिकी को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में इस वर्ष 2026-27 में जनपद मुजफ्फरनगर में 412.31 हेक्टेयर अग्रिम मृदा कार्य तथा 5,00,000 (पांच लाख) नवीन पौधों के रोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महाअभियान को गति देने के लिए विभागीय पौधशालाओं में अत्यंत रियायती दरों पर वितरण हेतु 52,64,863 (बावन लाख चौंसठ हजार आठ सौ तिरसठ) उच्च गुणवत्ता वाले पौधे पूरी तरह उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी शातिर बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

एसएसपी से मिले डीएफओ, एक पेड़ मां के नाम, में मांगा सहयोग

एक पेड़ माँ के नाम पर्यावरण अभियान के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी अभिनव राज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पौधा भेंट किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियान की सराहना करते हुए जनपदवासियों से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने, उसके संरक्षण का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष बोले-बिजनौर में सीएमओ तेवतिया को अपमानित किया
Share This Article