शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे दो दोस्त, गंभीर रूप से घायल युवक ने पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। हरियाणा से हरिद्वार की ओर जा रहे दो दोस्तों के साथ शाहपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही डीसीएम ने उनके टेम्पो में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में घायल युवक की तहरीर पर शाहपुर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम असौदा जिला झज्जर (हरियाणा) ने शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 फरवरी 2026 को वह अपने दोस्त नीरज पुत्र हरपाल निवासी ग्राम असौदा के साथ अपने टेम्पो संख्या एचआर63एम-0135 से हरिद्वार जा रहा था। दोनों शाहपुर कस्बे से होकर गुजर रहे थे, तभी सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही डीसीएम संख्या यूपी19आई 7980 ने उनके टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। नीरज की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर किया।

इसे भी पढ़ें:  वेतन से वंचित 397 आउटसोर्स सफाई कर्मियों का टाउनहाल में हंगामा

मेरठ के मेडिकल अस्पताल में हालत और बिगड़ने पर नीरज को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए पीजीआई रोहतक (हरियाणा) भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव असौदा में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद धर्मेंद्र ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर डीसीएम चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित वाहन की तलाश के लिए इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में 26 अप्रैल को कुर्मी क्षत्रिय पटेल वैवाहिक परिचय समारोह

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखाआरोप है कि परिसर में

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »