मेडिकल रेप ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने गुरूवार को डीएम कार्यालय पहुंच सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि सरकारी हस्तक्षेप के अभाव में वर्तमान में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न अनुचित श्रम प्रथाओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि कई कंपनियां कर्मचारियों का अवैध स्थानांतरण करने के साथ जबरन काम से रोक रही है। इसके साथ बिना ठोस कारण के सेवा समाप्त कर रही है। साथ ही फर्जी आरोप लगाकर कुछ क्षेत्रों में वेतन एवं यात्रा भत्ता रोकने की शिकायत भी सामने आ रही है। एसोसिएशन का आरोप है कि नियोक्ता बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम- 1976 तथा अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे है। यूनियन के नेताओं और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिए झूठी पुलिम शिकायतों के दर्ज कराने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रमुख मांगें रखी कि चारों नई श्रम संहिताओं को निरस्त कर पूर्ववर्ती श्रम कानूनों, विशेषकर बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्ते अधिनियम- 1976 को यथावत लागू रखा जाए। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के तहत की जाए।
कर्मचारियों की छंटनी, अवैध स्थानांतरण एवं सेवा समाप्ति पर रोक लगाई जाए। सभी कर्मचारियों को समय पर पूर्ण वेतन एवं यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। 1976 के अधिनियम एवं नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके साथ एफएमआरएआई के साथ चर्चा करते हुए अधिनियम के तहत स्पष्ट वैधानिक कार्य नियम बनाए जाएं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और निजता में हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान देवेन्द्र शर्मा, दीपक कौशिक, अमित कुमार, मयंक वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, सचिन गौतम, ऋषभ समेत दर्जनों सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कालका मेल की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »