PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और डीएम व एसएसपी के साथ सैकड़ों नागरिकों ने सरदार पटेल को किया याद

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति और एकता के रंग में रंग गया। टाउन हॉल मैदान से निकली रन फॉर यूनिटी में मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी ने एकता, अखंडता और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि देशभक्ति से ओतप्रोत देश की एकता को समर्पित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह टाउन हॉल मैदान से हुआ, जहाँ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने झंडा दिखाकर रन फॉर यूनिटी का आगाज किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा के कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग, सह संयोजक रोहताश पाल एवं सुनील दर्शन, लोकसभा संयोजक विजेंद्र पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक और अशोक कंसल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा के साथ अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इसे भी पढ़ें:  आपदा की घडी में संकटमोचक बनेगा सिविल डिफेन्स

नगर के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा लहराते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद किया। टाउन हॉल मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का पुनर्स्मरण है जिसने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र बनाया। सरदार पटेल का जीवन इस सत्य का प्रतीक है कि जब विचार, उद्देश्य और कर्म एक हो जाते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। मंत्री अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम अपने देश के उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि आज का यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी विविधता ही हमारी शक्ति है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतिशय जैन प्रथम

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी सवरूप ने कहा कि आज भारत विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है, और यह तभी संभव है जब देश की जनता एकता और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़े। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सुख-दुःख से ऊपर उठकर देश को एक सूत्र में पिरोया और आधुनिक भारत की नींव रखी।

रन फॉर यूनिटी में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लेकर माहौल को ऊर्जावान बना दिया। टाउनहाल से हाथों में तिरंगा लेकर मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बच्चे सभी देशभक्ति के उत्साह से ओतप्रोत नजर आये और यहां से जुलूस के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे तथा राष्ट्रवाद और अखंड भारत की अलख जगाने का काम किया। यह दौड़ शिव मूर्ति से नावल्टी चौराहा, अंसारी रोड, ब्राहमण स्कूल, मालवीय चौराहा से टाउन हॉल मैदान पर आकर संपन्न हुई। कई स्थानों पर नगर वासियांे ने दौड में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा लगाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियान

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष डा0 सुभाष शर्मा, रामकुमार सहरावत, विशाल गर्ग, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, मंत्री पुरूषोत्तम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, जिला मंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, साधना सिंघल, रेनु गर्ग, जिलाध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा अजय सागर, मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नन्दकिशोर पाल, अमित शास्त्री, प्रमोद कश्यप, सभासद रजत धीमान, बोबी सिंह, कुसुम लता पाल, योगेश मित्तल, रविकान्त शर्मा, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत बालियान, शोभित गुप्ता, पूर्व सभासद मितिका गर्ग नरेश गुप्ता, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, हिमांशु सैनी, सुनील तायल, सलभ गर्ग, प्रमोद मित्तल, संजय मिश्रा, राजेश पाराशर, विजय प्रजापति, सुखदर्शन बेदी, सरदार सतपाल सिंह मान, अभिजीत गम्भीर, सीडीओ कमल कान्डेकर, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जिला क्रिडा अधिकारी पूनम विश्नोई, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा। मंच से सभी ने एकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगा लहराया।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  शराबी पति की मारपीट से तंग महिला ने पुलिस कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयासकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से लापता नाबालिग प्रेमिका को युवक ने मार डाला… फिर खुद

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »