नन्हीं आध्या बनी नटखट कान्हा, जन्माष्टमी पर मोहा सबका मन

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश खुराना की पोती आध्या खुराना ने श्रीकृष्ण स्वरूप में अपनी नटखट नृत्य प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश खुराना की पोती एवं कपड़ा व्यापारी रोहित खुराना की पुत्री आध्या खुराना ने नन्हे कान्हा के रूप में मंच पर आकर सभी का मन मोह लिया। आध्या ने श्रीकृष्ण स्वरूप में नटखट लीलाओं पर आधारित अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में एसएसपी संजय वर्मा और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सपरिवार मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने आध्या के भावपूर्ण अभिनय और नृत्य की जमकर सराहना की तथा मंच पर जाकर बालिका को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, पुलिस कर्मी और उनके परिजन मौजूद रहे, जिन्होंने आध्या की प्रस्तुति को जन्माष्टमी पर्व का आकर्षण बताया और नृत्य कला की प्रशंसा की। 

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  ब्रह्मा बाबा का संदेश विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती देता हैः जयंती बहनराजकुमार तिवारी ने कहा

Read More »