देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
राजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिन गुप्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रकोष्ठ को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी समय-समय पर समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर उनका उत्साह बढ़ाती है।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सचिन गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।






