गंगनहर रजवाहा हादसा, दो की डूबने से मौत

गंगनहर रजवाहा हादसा में शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई, जिससे कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय पर्यटक यान संशोधन नियम 2026 से बड़ा बदलाव

बताया गया कि देवबंद से शादी समारोह से लौट रही कार अचानक तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की इस हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें:  छोटे भाई के दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच जारी

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गंगनहर रजवाहा हादसा ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई
Share This Article