मुजफ्फरनगर में फर्जीवाडाः पुलिस परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई

मुन्ना भाई बनकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था बुलन्दशहर का गजेनद्र, फर्जी अभ्यर्थी का शक होने पर दबोचा

मुजफ्फरनगर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की कड़ी निगरानी के बीच मंगलवार को मुजफ्फरनगर के एक परीक्षा केंद्र से ‘मुन्ना भाई का मामला सामने आने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। डीएवी इंटर कॉलेज में एक युवक दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में पहचान संबंधी गड़बड़ी सामने आने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों को आशंका है कि मामला किसी संगठित सॉल्वर गैंग या भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली चल रही थी। परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। सत्यापन और पूछताछ के दौरान युवक अपने संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका, जिससे संदेह और गहरा गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया युवक बुलंदशहर का रहने वाला गजेंद्र है, जो कथित रूप से किसी अन्य अभ्यर्थी के नाम पर परीक्षा देने आया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे परीक्षा में बैठाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं और क्या इसके एवज में कोई आर्थिक लेन-देन हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं अकेले संभव नहीं होतीं और इनके पीछे अक्सर संगठित गिरोह सक्रिय रहते हैं। इसी दृष्टि से आरोपी के मोबाइल फोन, दस्तावेजों और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। उधर, जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा तथा सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र जागरुकता का बड़ा अभियानः मीनाक्षी स्वरूप

अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और पहचान सत्यापन प्रक्रिया की भी समीक्षा की। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शौचालयों के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई तथा अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की शुचिता भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। मंगलवार को दोनों पालियों में निर्धारित 16,464 अभ्यर्थियों में से 13,104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,360 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने की घटना के बाद परीक्षा व्यवस्थाओं की सतर्कता और भी बढ़ा दी गई है तथा अन्य केंद्रों पर भी पहचान सत्यापन प्रक्रिया को और कड़ा किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में सख्ती, 3 अवैध मदरसे सील

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मिथलेश पाल का पर्चा भरवाने उमड़े भाजपा-रालोद के नेताराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का

Read More »

सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली/जम्मू। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार की गई है। इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापाश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ट्रेन जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता और स्वच्छ भारत

Read More »