गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में भीषण आग, अफरातफरी

गांव तावली में गैस रिसाव से लगी आग ने देखते ही देखते लिया विकराल रूप, घरेलू सामान जलकर हुआ राख

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट से अचानक आग भड़क उठी। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। हालांकि घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश भी देखने को मिला।
गांव तावली में रहने वाले फारूक अली अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सात बजे खाना बनाने के दौरान सिलेंडर का नॉब खुला रह जाने से गैस रिसाव हुआ था। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली और कुछ ही सेकंड में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि एचपी गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान की दूसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की चादर की छत फटकर सिलेंडर बाहर जा गिरा। हादसे के समय फारूक और परिवार के लोग किसी तरह नीचे उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।
आग लगने के तुरंत बाद गांव के आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्वयं इनबामजे व पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। यही वजह रही कि ग्रामीणों में नाराजगी साफ देखी गई। कुछ देर बाद फायर स्टेशन बुढ़ाना से प्रभारी अंतराम तथा फायर कर्मी जितेंद्र कुमार एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार, मकान में रखा अधिकांश सामान आग की लपटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में आग बुझाने के साधनों की उपलब्धता बढ़ाई जाए और दमकल विभाग को तत्काल प्रतिक्रिया के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में नुकसान को कम किया जा सके। गनीमत रही कि समय रहते परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज का 49वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानितकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »