गौकशी के प्रयास में दो शातिर गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

सिखेड़ा पुलिस की कार्रवाई में बरामद हुए अवैध शस्त्र, उपकरण व एक जीवित गौवंश

मुजफ्फरनगर। गौकशी जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे शातिर अपराधियों के मंसूबों को पुलिस ने एक बार फिर नाकाम कर दिया। थाना सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्तों को धर दबोचा, जिनमें से एक को गोली लगी है। पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध असलहा, गौकशी के उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक जीवित गौवंश बरामद हुआ है।
सीओ मंडी राजू कुमार शाव ने बताया कि 31 अगस्त की रात थाना सिखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भंडूर मार्ग के कच्चे रास्ते पर गौकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कुछ लोग एक गौवंशीय पशु को बांधकर उसकी हत्या की तैयारी कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सिखेडा पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर आत्मसमर्पण का निर्देश दिया, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। घायल अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांबिंग के दौरान एक अन्य अभियुक्त भी पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला जामिया नगर दक्षिणी खालापार और उसका साथी पीरू पुत्र यामीन निवासी ग्राम सिखेड़ा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, एक चाकू, गौकशी के उपकरण, एक टार्च, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और एक जीवित गौवंश बरामद किया है। सीओ मंडी के नअुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आवारा गौवंशीय पशुओं की हत्या कर गौमांस बेचने का अवैध धंधा करते हैं। इस कार्य से वे आर्थिक लाभ कमाते हैं। घटना की रात भी वे एक पशु की हत्या करने की फिराक में थे कि पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हो गए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक फरीद अहमद, अरुण कुमार, रामकुमार शर्मा, कांस्टेबल विक्रांत सिंह, अनुज कुमार, अरुण कुमार और नरेश कुमार शामिल रहे। पकड़े गए दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के गौकश हैं। थाना सिखेड़ा पुलिस उनके विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें:  पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

Also Read This

सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

Read More »

घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है

Read More »