मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगा

कोरोना काल में मुजफ्फरनगर सहित दूसरे जिलों में खोले गये थे कॉल सेंटर, नौकरी डॉट कॉम पर विज्ञापन देकर लगाया जाता था युवाओं को चूना

बागपत। देशभर के 6450 युवाओं को नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करोड़ों रुपये ठगने वाले सात ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर नौकरी के फर्जी विज्ञापन अपलोड कर छह साल से बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहे थे। इसके लिए बड़ौत, नोएडा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में कॉल सेंटर खोल रखे थे। इनके पास से 6450 युवाओं को भेजे गए नियुक्ति पत्र, 12 मोबाइल, दो सिमकार्ड, दो लैपटॉप, 15 बैंक पासबुक, चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर जिले के दो मोबाइल नंबरों से साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज हुई तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की जांच में कई ठगों का पता चल गया तो उनकी तलाश में पुलिस लग गई। रविवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां के पास से पुलिस ने गिरोह के सरगना अनुज निवासी ख्वाजा नंगला व हाल निवासी न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली के साथ शिवानी निवासी बेगराजपुर जिला मुजफ्फरनगर, आशा निवासी सेक्टर-41 नोएडा, मोहित, पुनीत, वरदान निवासी बड़ौत और अक्षय निवासी सोंटा अलीपुर जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बड़ौत, नोएडा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करना स्वीकार किया।
इन्होंने बताया कि नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन अपलोड कर देते थे। आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया के दौरान युवाओं से 20 से 25 हजार रुपये मंगवा लिए जाते थे, उनको बैंक व कंपनियों के नियुक्ति पत्र भेज दिए जाते थे। बाद में युवाओं का फोन नहीं उठाते थे और उसे ब्लैकलिस्ट कर देते थे। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि गिरफ्तार किए गए ठगों के पास से 6450 युवाओं को भेजे गए नौकरी लगने के नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के युवकों के नाम से नियुक्ति पत्र हैं।

इसे भी पढ़ें:  1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः कपिल देव

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना अनुज है, जो वर्ष 2018 में बागपत और दिल्ली से जेल जा चुका है। पहले मोबाइल से ऐसे ही बात करके ठगी करते थे। कोरोनाकाल में अनुज ने कॉल सेंटर खोलकर अन्य युवकों को अपने साथ जोड़ा। कॉल सेंटर से युवाओं को नौकरी का झांसा देकर फंसाया गया। जांच में पता चला कि साइबर ठगों ने नियुक्ति पत्र भेजने के अलावा भी हजारों युवकों से ठगी की है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर नौकरी का विज्ञापन देकर युवा आवेदन कर देते थे। इससे इच्छुक युवाओं की जानकारी कॉल सेंटर में पहुंच जाती थी। इसके बाद कॉल सेंटर में बैठी युवतियां इच्छुक युवाओं को फोन करके नौकरी के बारे में जानकारी देतीं और उनसे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 2150 रुपये ट्रांसफर करा लेती थी। नौकरी के लिए शपथपत्र और फाइल तैयार कराने के लिए पांच हजार या फिर दस हजार रुपये ट्रांसफर कराते थे। इसके कुछ दिन बाद युवाओं को फोन करके नौकरी लगने की जानकारी देकर ईमेल पर नियुक्ति पत्र भेज दिया जाता, जिसमें किसी भी जिले की बैंक शाखा का नाम दर्ज होता था। फिर फोन करके दिल्ली मुख्यालय से नियुक्ति में गड़बड़ी की जानकारी देने के बाद फोन नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता। अधिकांश युवाओं से 20 से 25 हजार रुपये की ठगी की गई।

इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांग

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राखकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  कपिल देव बोले-किसी की हिम्मत नहीं, हमसे बदतमीजी कर बैठेपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »