भगवंत मान के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने संजीव बालियान से मांगा जवाब

मेरठ के जाट सम्मेलन में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के बाद विवाद, बालियान बोले—मंच से ही किया था विरोध

मुजफ्फरनगर। मेरठ में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बयान को लेकर भाजपा नेतृत्व सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद संजीव बालियान से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सकौती टांडा में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। इस मामले को भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद संजीव बालियान से जवाब तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने बालियान से फोन पर बातचीत कर यह पूछा कि जब मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की जा रही थी, तब उन्होंने तत्काल विरोध क्यों नहीं किया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के बयान पर मंच से ही कड़ा प्रतिवाद होना चाहिए था।

दरअसल, मेरठ में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान भगवंत मान ने महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। अपने संबोधन में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार देश को विश्व गुरु बनाने की बात करती है, लेकिन वर्तमान स्थिति में देश विश्व चेला बन गया है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता संजीव बालियान ने उस समय कोई आपत्ति नहीं जताई, जिसको लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, बालियान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इस पर संजीव बालियान का कहना है कि उन्होंने मंच से ही दो बार भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक स्वरूप का था, जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल थे, ऐसे में इस प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा संगठन ने मामले की आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं, विपक्षी दलों के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट तथा सहायक अभियंता, नगर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »