भूख हड़ताल पर बैठीं सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह के प्रतिनिधिमंडल ने की डीएम से वार्ता

सातवें दिन सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, मोनिका ने जारी किया वीडियो

मुजफ्फरनगर। एक तथाकथित भाजपा समर्थक द्वारा समाजवादी पार्टी के धरने पर कथित हमले एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नेत्री डॉ. मोनिका सिंह गुरूवार को बारिश के बीच सातवें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठीं रहीं। उनके गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. मोनिका सिंह की ओर से सपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात की और घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा उनकी ओर से भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इसके साथ ही धरने से ही एक वीडियो भी मोनिका ने जारी करते हुए मामले में पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर सवाल उठाये हैं।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात के दौरान कहा कि यदि भाजपा के धरने में पहुंचकर कोई हमला या दुर्व्यवहार करता, तो क्या पुलिस-प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता? इसी प्रकार, भाजपा समर्थक द्वारा सपा के धरने में किए गए कथित हमले के मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावर के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय, हमले का विरोध करने वालों पर ही कार्रवाई कर हमलावर को बचाने का प्रयास किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपर

महिला कार्यकर्ताओं ने भी जिलाधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान महिला नेत्री सुनीता मलिक, सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान, डॉ. इसरार अल्वी, मीनाक्षी चौधरी, काजल, प्रिया चौधरी, शहनाज, सुहाना चौधरी, जतिन चौधरी, सागर सिंह, पराग चौधरी, गौरव चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने धरने पर पहुंचकर डॉ. मोनिका सिंह से भी भेंट की और उनके गिरते स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन पर नकारात्मक रवैया अपनाने और महिला सम्मान के प्रति भी संवेदनहीन होने के आरोप लगाये हैं।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन का एनकाउंटर गिरफ्तार
Share This Article