शामली से रैली में जाएंगे 1000 लोग: कंसल

शामली। कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली के लिए शामली के प्रभारी बनाए गए प्रदीप कंसल ने कहा कि जनपद शामली से 1000 लोग रैली में शामिल होंगे। शामली में कांग्रेस का कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि पूरा देश राहुल गांधी के नेतृत्व के पीछे आ रहा है। दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी शामली से बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के असलियत को समझ चुकी है और वह अब राहुल गांधी की ओर देख रही है देश की बागडोर जनता राहुल गांधी को देना चाहती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा नेताओं से साठ गांठ कर लगातार वोट चोरी कर रहे हैं, कांग्रेस की यह रेली इनके पापो का अंत करेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस
Share This Article