खाद्य सुरक्षा विभाग ने किसान डेयरी मे की छापेमार कार्यवाही

मिलावटखोरों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा*चमन लाल

सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा जारी आदेशों एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार सघन निरीक्षण एवं छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने दिया धरना

उक्त कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. चमन लाल के नेतृत्व एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के निर्देशन में की गई । इसी क्रम में देर शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश कुमार और कुलदीप तिवारी द्वारा तहसील देवबंद के ग्राम बेगमपुर स्थित किसान डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता दिनेश से संदेह के आधार पर मावे का एक नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा मिलावटखोरों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर PNB नकली नोट केस: संविदा चालक आदेश चौधरी गिरफ्तार
Share This Article