सहारनपुर देहात के चौरा देव में गोगा मढ़ी मेले का भव्य उद्घाटन

गागलहेडी। सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौरा देव में आयोजित प्रसिद्ध गोगा मढ़ी मेले का शनिवार को फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक आशु मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेले की विधिवत शुरुआत कराई।

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर अग्निवीर बनने को जमकर दौड़े मुजफ्फरनगर के युवा

 

मेले के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आशु मलिक ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक मेले हमारी प्राचीन परंपराओं, आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट के सेल्फी पॉइंट पर डीएम ने ली सेल्फी, ऐसे मिलेगा प्रमाणपत्र

इस अवसर पर मुख्य रूप से अंकुल यादव, अमन यादव, सत्येंद्र यादव, ललित यादव, पंकज यादव, रोहताश यादव, अछन यादव, सिद्धार्थ यादव, अब्दुल तारिक और प्रीतम प्रधान समेत कई स्थानीय नेता व समाज सेवी उपस्थित रहे।

मेला कमेटी के आयोजकों ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत कर आभार जताया। उद्घाटन के साथ ही मेले में दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
Share This Article