सहारनपुर। 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों ने अभी से ट्रेन मे टिकट बुकिंग करानी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा बिहार, लखनऊ, पंजाब, राजस्थान आदि रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें फुल हो गई है। त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रीयो को काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। ट्रेन नंबर 22317 कोलकाता-अमृतसर हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस, 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस सहित पंजाब, बिहार, लखनऊ जाने वालीं अधिकतर ट्रेनो मे काफी वेटिंग है। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है। इसके साथ ही ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए जाते हैं।
