संसद में उठा कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों के वेतन संकट का मुद्दा

महीनों से वेतन न मिलने से बढ़ी आर्थिक परेशानी, कृषि सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका

मुजफ्फरनगर। देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है, ताकि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधरे और किसानों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित न हों।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा का यादगार समापन

सपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने संसद में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के कर्मचारियों को वेतन न मिलने की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश के कई कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सांसद ने सदन को अवगत कराया कि वेतन भुगतान में हो रही देरी का सीधा असर कर्मचारियों के मनोबल पर पड़ रहा है। आर्थिक अस्थिरता के कारण वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी क्षमता से नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने यह भी चिंता जताई कि इस स्थिति का प्रभाव कृषि विस्तार सेवाओं पर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों और प्रशिक्षण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि वहां कार्यरत कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिलेगा, तो किसानों तक आवश्यक जानकारी और सेवाएं समय पर पहुंचने में बाधा आ सकती है। सांसद ने सरकार से मांग की कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों के लिए नियमित व समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना था कि इससे न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि कृषि सेवाओं की निरंतरता भी बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

Also Read This

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान  निधि के अनुसार,

Read More »

रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

सहारनपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के मामले में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर सहारनपुर ने सिटी विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।   एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दस्तावेज लेखक लंबे समय से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में जब रजिस्ट्री कार्यालय को दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कंपाउंड में स्थानांतरित किया गया था, उस समय भी दस्तावेज लेखकों ने संघर्ष किया था। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी। इसे

Read More »

श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्रा

खतौली। श्रुतपंचमी के अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में चल रहे विधान का भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर में जिनवाणी मां की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कंडारकर ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक और प्रक्षाल किया गया। शांति धारा शशांक जैन और गौरव जैन द्वारा की गई। विधानाचार्य हिमालय शास्त्री जी ने श्रुतपंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन पहली बार जिनवाणी लिपिबद्ध हुई थी। आचार्य

Read More »

श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवाल

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से श्रमिकों को मिला प्रोत्साहन, सामाजिक सुरक्षा पर दिया गया जोर

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

उस्मान के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विद्युत चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं

Read More »