देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

देवबंद थाना पुलिस ने मंगलवार शाम मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और एक कार बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 की शाम थाना देवबंद पुलिस टीम थीथकी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी ग्राम थीथकी की ओर से एक गोल्डन रंग की होंडा कार आती दिखाई दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में अब पालिका के कूड़ा वाहनों की नो एंट्री

पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और वाहन मोड़कर ग्राम फूलास की ओर नहर पटरी से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद बदमाश ग्राम गंगदासपुर के पास एक खाली भट्ठे पर ईंटों की आड़ लेकर दोबारा फायरिंग करने लगे।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश दानिश पुत्र मोहम्मद नबी निवासी ग्राम निर्धना, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसके दो साथी जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जफरियान पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम खामपुर, थाना छपार, मुजफ्फरनगर और इसरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम थीथकी, थाना देवबंद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 तमंचे (.315 बोर), 05 जिंदा व 04 खोखा कारतूस (.315 बोर) और एक होंडा कार बरामद की है। घायल बदमाश दानिश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

पुलिस के अनुसार दानिश थाना देवबंद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 1042/2025 (धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट) में वांछित था और उस पर गौकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा, एसआई अजब सिंह, एसआई सुंदर सिंह, एसआई हेमंत भारती, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, ब्रह्म प्रकाश, सचिन कुमार, कांस्टेबल पवन सिरोही सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »