देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और समाज सेवा के कार्य में अपना सहयोग दे रही है ममता वर्मा जी ने ईश्वर को धन्यवाद व्यक्त किया जिनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से सब कार्य संभव हो पा रहा है मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है अदिति वर्मा जी ने आत्मिक संतोष व्यक्त करते हुए कहा सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं है महिलाओं का यह मंच साहित्य और समाज सेवा में अपना योगदान निरंतर देता रहेगा इस अवसर पर महामंत्री अदिति वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा, उपाध्यक्ष चारु सिंह ,निधि वर्मा ,सीमा वर्मा, प्रियंका गर्ग, रजनी, नारायण वर्मा, सोनिया, पायल, कीर्ति, रेनू उपस्थित रहे

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: अवैध होर्डिंग-अब पालिका ने पुलिस से मांगा साथस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।





