मुजफ्फरनगर-बालाजी यात्रा में अपनी धमक जमाने आया रावण डीजे जब्त

बिना अनुमति और मानकों के विपरीत रावण डीजे शोभायात्रा में शामिल कराने को अड़े रहे लोग, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। भगवारी श्री बालाजी जन्मोत्सव समारोह के बीच गुरूवार को शहर में निकाली जा रही श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान अपनी अदा और आवाज के साथ ही बेस की धमक जमाने के लिए बिना अनुमति के आया रावण डीजे जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने जब इस डीजे को यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी तो डीजे के साथ आये लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों की सख्ती के कारण उनका विरोध मंद पड़ गया। इसी बीच तय नियमों का उल्लंघन करने और अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही रावण डीजे को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रा में शामिल यह डीजे प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि और संचालन संबंधी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा था, जिसके चलते सख्त कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान तेज आवाज और निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि का प्रयोग किया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में असुविधा और ध्वनि प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। प्रशासन पहले से ही ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया और आयोजकों को सख्त चेतावनी भी दी। मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने मानक तय किए हैं, इनमें डीजे के लिए 14 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंचाई तय की है, मानकों का उल्लंघन करने और अत्यधिक तेज आवाज (60-80 स्पीकर) के कारण रावण डीजे को पुलिस द्वारा जब्त किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल सांप से मचा हड़कंप

बता दें कि अगस्त 2024 में मेरठ पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण के चलते नोएडा के प्रसिद्ध रावण डीजे को जब्त कर लिया था। करीब 7.5 लाख रुपये कीमत वाले इस डीजे को भारी संख्या में स्पीकर के कारण हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिससे इस रावण डीजे का अन्य बड़े डीजे के साथ हाई-वोल्टेज म्यूजिक कंपटीशन अधूरा रह गया था। अब बालाजी जयंती शोभायात्रा में भी इसको जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है… बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »